इटावा औरैया, जून 17 -- इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के अघीनी गांव में एक गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अघीनी गांव निवासी मुलायम सिंह की 24 वर्षीय पत्नी पूनम गर्भवती थी। परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर पति मुलायम सिंह और अन्य परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पूनम की मौत हो गई। मृतका के पति मुलायम सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात तक पूनम पूरी तरह स्वस्थ थी। परिवार के स...