आगरा, फरवरी 2 -- थाना क्षेत्र के एक गांव की गर्भवती महिला की अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतका के पति ने अमांपुर कस्बा की एक महिला चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमांपुर थाना में दी तहरीर में क्षेत्र के अर्जुनपुर कदीम गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र पुष्पेंद्र कुमार ने बताया है कि उसकी पत्नी भगवानश्री छह माह की गर्भवती थी। गत 19 जनवरी को उसकी पत्नी को बुखार आया। इसके बाद वह कस्बा अमांपुर में ले गए, जहां महिला चिकित्सक ने उसे उपचार दिया। ड्रिप के बाद ही भगवानश्री का स्वास्थ्य और अधिक खराब हो गया। इसके बाद परिजन पुन: उसी क्लीनिक पर ले गए, जहां से उसे कासगंज भेज दिया गया। निजी अस्पताल...