खगडि़या, मार्च 19 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के बेलदौर थानान्तर्गत दिघौन-ददरौजा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क में उच्चस्तरीय पुल के नीचे 27 वर्षीय गर्भवती महिला का शव बुधवार को बरामद किया गया। शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। उसके शव को पुल के नीचे कीचड़ में अर्द्धनग्न औंधे मुंह देखा गया। महिला के सिर पर जख्म के निशान पाए गए। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया है। मृतका की पहचान दिघौन पंचायत के वार्ड नंबर-12 मेहता बासा निवासी मो. तालिब की 27 वर्षीया पत्नी सीफत खातून के रूप में की गई है। मृत महिला के पिता मोहम्मद इंसान ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसका बेटी एवं दामाद चेन्नई से ईद पर्व मनाने के लिए उसके घर चोढ़ली पंचायत के मिन्नतनगर आए हुए थे। गत रविवार को उसका पति आवास यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.