आदित्यपुर, मार्च 13 -- ग़म्हरिया, संवाददाता। जगन्नाथपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में आकांक्षी योजनांतर्गत संपूर्णता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एबीएफ आरती मुंडा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आकांक्षी योजना के तहत पिछले 3 फरवरी से लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने 14 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत मुख्य बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों की माताओं को पोषण, स्वच्छता, स्वस्थ्य, शिक्षा, शौचालय, पेयजल, एवं अन्य विषयों की जानकारी दी गई। उन्होंने माताओं से बच्चों को लगातार आंगनबाड़ी केंद्र भेजने का आग्रह किया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम में आकांक्षी प्रखंड फे...