मऊ, फरवरी 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा जननी सुरक्षा योजना के तहत नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जा रही है। इस योजना के अंतर्गत हर महीने चार निर्धारित तिथियों पर महिलाओं का मुफ्त अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है। यह जानकारी मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.रामबदन ने पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान दी। बताया कि सरकार द्वारा पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों को इस योजना के लिए चिन्हित किया गया है। मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में कुल तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर चयनित किए गए हैं। जिनमें बीआरटीआर अल्ट्रासाउंड सेंटर, प्रमोद निदान केंद्र और सुपर लाइफ डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल हैं। इन तीनों केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं का नि:...