गर्भवती महिलाओं को दिया पोषण, सुरक्षित मातृत्व का संदेश
सोनभद्र, सितम्बर 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को पुष्टाहार वितरित कर गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने की जानकारी दी गई। खचार और मास्टर कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। पौष्टिक आहार से मां के साथ गर्भस्थ शिशु का भी बेहतर विकास होता है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का कराया अन्नप्राशन उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.