कौशाम्बी, जुलाई 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। डॉ. अमित पाल ने बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेलरहा पश्चिम का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएनएम. से एचआरपी. महिलाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि ऐसी सभी महिलाओं पर विशेष निगरानी एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए एवं उनकी नियमित जांच की जाए। डीएम ने ड्यू-लिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रहने पाए।उन्होंने केन्द्र पर उपलब्ध आवश्यक दवाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी आवश्यक दवाओं की पर्य...