रुडकी, जनवरी 12 -- सिविल अस्पताल में अब गर्भवती महिलाओं के साथ ही अन्य मरीजों के भी अल्ट्रासाउंड हो सकेंगे। नारसन सीएचसी में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नवनीत कुमार को यहां अटैच किया गया है। अब वह तीन दिन सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करेंगे। सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 600 से अधिक की ओपीडी होती है। इनमें गर्भवती महिलाओं की संख्या भी करीब 100 से अधिक रहती है। रुड़की सिविल अस्पताल में लंबे समय से कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। अभी तक हरिद्वार से ऑब्स्टेट्रिक सोनोलॉजिस्ट डॉ. राकेश कुमार व्यवस्था पर तीन दिन के लिए रुड़की अस्पताल आ रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.