चंदौली, अप्रैल 22 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। रामगढ़ स्थित लोकनाथ पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से आठवें पोषण पखवाड़ा के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करना और विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना रहा।मुख्य वक्ता डॉ. नीलम प्रजापति एवं बिंदु श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने मातृ एवं शिशु पोषण के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए संतुलित आहार, गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच तथा उचित देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया। बताया कि एक स्वस्थ मां ही स्वस्थ बच्चे को जन्म देती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक भोजन और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत आवश्यक है।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा ने कहा कि छोटे ...