गुमला, जनवरी 9 -- गुमला, संवाददाता। सदर प्रखंड के अम्बोवा पंचायत स्थित सुरसुरिया मैदान में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी और डीपीएम जया रेशमा खाखा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 17 स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में विभिन्न चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई और आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। मेले के दौरान गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं नवजात बच्चों का अन्नप्रासन भी कराया गया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने कहा कि जीवन का सही आनंद तभी लिया जा सकता है जब व्यक्ति स्वस्थ रहे। इसके लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.