जहानाबाद, जनवरी 9 -- हुलासगंज में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का सफल आयोजन हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड में सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की भांति शुक्रवार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किया गया। इस अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज के साथ-साथ सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकियामा एवं मुरगांव में भी पहली बार अभियान दिवस का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत प्रसव पूर्व जांच सुनिश्चित की गई। साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान, उनका समय पर फॉलो-अप तथा समुचित उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को आवश्यक परा...