फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से चलाये जा रहे संभव अभियान में जनपद को फिर से कीर्तिमान हासिल हुआ है। अब तक के अभियान में जनपद ने सूबे में तीसरी पोजीशन प्राप्त की है। गर्भवती महिलाओं की देखभाल से लेकर टेक होम राशन की मानीटरिंग में यह उपलब्धि हासिल हुई है। कुपोषण के खिलाफ जंग जीतने को संभव अभियान संचालित है। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से इस चुनौतीपूर्ण अहम कार्य को पिछले काफी समय से बेहतरीन ढंग से संचालित किया जा रहा है। यही वजह है कि संभव अभियान में जनपद को शानदार उपलब्धि हासिल हो रही है। फर्रुखाबाद जनपद में गोरखपुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी जैसे बड़े जिलों को पछाड़कर सूबे में तीसरी रेंक प्राप्त की है। इसमें जो पैरामीटर्स विभागीय स्तर से तय किए गए थे उसमें सभी में बेहतरीन प्रदर्शन पाय...