गर्भवती महिलाओं की देखभाल को दिए सख्त निर्देश
संभल, मई 23 -- क्षेत्र के सेवा हॉस्पिटल में शनिवार को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मातृ स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के लिए अधिकारियों और विशेषज्ञों की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर के कारणों की समीक्षा करना और गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। निरीक्षण टीम में संजीव राठौर, हीरालाल, कय्यूम और आशीष कुमार गुप्ता शामिल रहे। अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, प्रसव कक्ष और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। टीम ने विशेष रूप से गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की। लेबर रूम में स्वच्छता व्यवस्था, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और मरीजों के उपचार की प्रक्रिया को बारीकी से परखा गया। यह भी पढ़ें- गुन्नौर सीएचसी में मातृ मृत्यु द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.