खगडि़या, मई 9 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र स्थित सीएचसी में शनिवार क़ो प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 150 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं का ब्लड टेस्ट, हीमोग्लोबिन जांच, आयरन एवं कैल्शियम की स्थिति सहित कई आवश्यक जांचें की गईं। चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच कराने, संतुलित आहार लेने तथा समय पर दवाई का सेवन करने की सलाह दी। मौके पर डॉ मरियम फातिमा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर जांच कराना मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गयी वहीं बीएचएम नितेश अभिजात एवं बीसीएम रोशन राज ने महिला...