बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- गर्भवती महिलाओं की अवश्य कराएं प्रसव पूर्व जांच आशा कार्यकर्ताओं को एनीमिया बीमारी की दी गयी जानकारी सदर अस्पताल में दिया गया प्रशिक्षण फोटो : सदर आशा : सदर अस्पताल में बुधवार को प्रशिक्षण शिविर में शामिल आशा कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आशा कार्यकर्ताओं के कारण ग्रामीण इलाकों में चिकित्सीय सेवाएं काफी बेहतर हुई हैं। खासकर प्रसव के क्षेत्र में इनकी अहम भूमिका होती है। अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की पूरी जन्मकुंडली अपने पास रखें। साथ ही उनकी प्रसवपूर्व देखभाल (एएनसी) जांच अवश्य कराएं। इससे प्रसव पूर्व जटिलताओं का पता चलेगा। अगर किसी तरह की कमी रहेगी, तो उसे समय रहते ठीक किया जा सकेगा। सदर अस्पताल में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि आशा कार्यकर्...