कटिहार, मई 30 -- डंडखोरा ,संवाद सूत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में आशा दिवस को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीसीएम (ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर) शंभु कुमार ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान बीसीएम ने आशा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण, नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन तथा बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। बीसीएम ने कहा कि आशा दिवस के अवसर पर क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं, ...