सुल्तानपुर, अक्टूबर 1 -- कुड़वार, संवाददाता गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर में आई हुई महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यकतानुसार जांच कराकर दवाइयां वितरित की गईं।गुरुवार को स्थानीय सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं का जांच शिविर में महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा हाईट, वजन, खून व आवश्यकतानुसार अल्ट्रासाउंड जांच की गई। साथ ही जिन महिलाओं में कमजोरी के लक्षण पाए गए उनके चिकित्सीय देखरेख में भर्ती करके आयरन शुक्रोज लगाए गए। कैंप में महिलाओं के टीकाकरण भी किया गया। अस्पताल पहुंचने वाली 57 गर्भवती महिलाओं में 11 एनीमिक पायी गयीं। 32महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करवाया गया। यह भी पढ़ें- सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं का लगा परीक्षण कैंप कैंप में डा सुमन त्रिपाठी, डा आरती...