वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दाल, तेल और दलिया की जगह अब रेडी टु ईट पुष्टाहार मिलेगा। इसमें प्रीमिक्स हलवा, बर्फी, खिचड़ी और दलिया शामिल होगा। इन्हें गर्म पानी में मिलाकर खाया जा सकेगा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग एक अप्रैल से यह व्यवस्था वाराणसी समेत कई जिलों में शुरू करेगा। जिले में तकरीबन 60 हजार गर्भवती महिलाएं हैं जबकि छह महीने से छह साल आयुवर्ग के बच्चों की संख्या 2.83 लाख है। अभी तक उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों से दाल, तेल और दलिया दिया जाता था। अब बदलाव कर अनुपूरक पुष्टाहार यानी रेडी टु ईट पुष्टाहार देने की शुरुआत की जाएगी। नए मेन्यू में बर्फी, हलवा और नमकीन यानी खिचड़ी-दलिया दिए जाएंगे। करीब छह माह से तीन वर्ष के अतिकुपोषित बच्चों को हलवा और तीन से छह वर्ष के बच्चों को हलवा और द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.