गर्भवती महिलाओं और नवजातों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
रुद्रपुर, मई 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज व संबद्ध चिकित्सालय के आब्स एंड गायनी विभाग को एनएमसी के मानकों के अनुरूप सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्राचार्या की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक, आब्स एंड गायनी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग अधीक्षक और संबंधित विभागों के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में गर्भवती महिलाओं को चिकित्सालय में बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही निर्देश दिए गए कि आब्स एंड गायनी विभाग में ऑक्सीजन से संबंधित किसी भी प्रकार की कमी न रहे और वैकल्पिक ऑक्सीजन व्यवस्था भी हर समय क्रियाशील अवस्था में रखी जाए। यह भी पढ़ें- वित्तीय वर्ष 2025-26 में एमआरएमसीएच में प्रत्येक दिन करीब 12 नॉर्मल डिलीवरी प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.