मुंगेर, जून 10 -- तारापुर,निज संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर के सभागार में बुधवार को सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन (पीएलए) कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन मुंगेर से आए एकजुट संस्था के जिला कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर बीसीएम पूनम कुमारी उपस्थित रहीं।

बैठक में चर्चा के विषय बैठक में आशा फेसिलिटेटर प्रेमलता कुमारी,ज्योति कुमारी,रानी रजक,आमना खातून एवं रेखा कुमारी ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं गर्भस्थ शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित पोषण,सुरक्षित मातृत्व तथा नवजात शिशुओं की देखभाल से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि पीएलए प्रक्रिया के माध्यम से समुदाय को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी समस्याओं की पहचान करने, उनके समाधान पर च...