इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर 22 फरवरी को हुए सड़क हादसे में दो महीने की गर्भवती बहन की मौत के बाद गंभीर रूप से घायल भाई ने भी चार दिन तक चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया। बुधवार रात करीब आठ बजे मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चौबिया थाना क्षेत्र के बनी हरदू गांव निवासी कुलदीप की 26 वर्षीय पत्नी पूनम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका भाई अमित कठेरिया निवासी अरियारी थाना सहायल औरैया गंभीर रूप से घायल हो गया था। अमित को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर बुधवार रात उसने भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.