गर्भवती प्रेमिका को छ़ोड़कर दिल्ली भाग गया प्रेमी
कौशाम्बी, मई 27 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज इलाके की एक गर्भवती किशोरी को छोड़कर उसका प्रेमी दिल्ली भाग गया। बुधवार को मामले की शिकायत एसपी से की गई है। उन्होंने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।कोखराज इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के शरीर में पिछले दिनों परिवर्तन हुआ। पूछताछ में बेटी ने बताया कि गांव के ही युवक ने दो साल पहले शादी करने का झांसा दिया। इसके साथ ही उसने सोने-चांदी के जेवरात दिलाने का सब्जबाग दिखाया। कई बार आरोपी ने दुराचार किया। पीड़िता के मुताबिक बेटी ने गर्भवती होने की जानकारी दी तो वह उसे लेकर आरोपी के घर पहुंची। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। इसके बाद वह गुपचुप तरीके से दिल्ली भाग गया। महिला का कहना है कि आरोपी दिल्ली से फोन करके बराबर बेटी को जानलेवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.