सीतापुर, जून 6 -- सीतापुर, संवाददाता। संदना थाना क्षेत्र से 12 दिन से लापता बीएससी छात्रा का कंकाल शनिवार को लखनऊ बीकेटी के देवरई कला स्थित जंगल में मिला। शव जानवर खा गए। शव की पहचान पास में पड़े छात्रा के कपड़े और चप्पल से हुई। छात्रा के गर्भवती होने पर शादी के लिए दबाव बनाने पर वह बहाने से 25 मई को लखनऊ ले गया और गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शनिवार को संदना पुलिस आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जा रही थी। रामपुर मढ़िया के पास आरोपी ने पुलिस कर्मी की पिस्टल छीनकर भागते हुए फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। गोली आरोपी के पैर में जा लगी। दौड़ाकर आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में युवती की निर्मम हत्या, जंगल में फेंका शव; 12 दिन बाद मिले कंकाल के अवशेषपरिवार ने ...