रांची, मार्च 15 -- रांची। प्रमुख संवाददाता गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड में शास्त्री नगर रोड नंबर पांच में एक अपार्टमेंट में रहने वाली निशा मल्होत्रा ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में सूचक की ओर से थाना में लिखित शिकायत की गई है। बताया गया है कि सूचक की शादी कुमार अभिषेक के साथ पिछले साल पांच दिसम्बर को हुई थी। शादी के बाद से ही पति मेरे साथ मारपीट किया करते हैं। जिससे सूचक का गर्भपात भी हो चुका है। आरोप है कि पति नशा के आदि हैं और हर दिन नशे की हालत में मारपीट करते हैं। अभी सूचक फिर से गर्भवती है और ऐसी अवस्था में भी पति द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। इस क्रम में मोबाइल फोन भी छिन लिया जाता है। पीड़िता ने उसे सुरक्षित मायका पहुंचा देने की पुलिस से गुहार लगाई है। इधर केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से...