संतकबीरनगर, मार्च 8 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल कस्बे की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता रुबी वर्मा निवासी कस्बा मेंहदावल का आरोप है कि उसके पति सुनील सोनी तथा उनके परिवार के लोग अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। महिला का कहना है कि वह दो माह की गर्भवती है। हाल ही में उसके पति ने उसे घर में घुसने से मना कर दिया और गाली-गलौज करते हुए लात-मुक्कों से पीट दिया। विरोध करने पर पति ने उसे तथा उसके मायके पक्ष के लोगों को भी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी ...