गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप
काशीपुर, मई 19 -- काशीपुर, संवाददाता। एक व्यक्ति ने दो लोगों और उसके अन्य साथियों पर उसकी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम भीमनगर खरमासा निवासी नितिन जोशी पुत्र कृष्णाननंद जोशी ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि 12 मई को वह अपनी गर्भवती पत्नी को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय ले जा रहा था। इसी दौरान राजेंद्र और अर्जुन ने अपने अन्य साथियों के साथ उसकी पत्नी से अभद्रता करते हुए मारपीट की। इससे उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। उसने अपनी पत्नी का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित ने बताया उसकी पत्नी की स्थिति अब भी खतरे में है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी राजेंद्र, अर्जुन और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.