गर्भवती पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 7 -- खूंटी, संवाददाता। मुरहू थाना क्षेत्र में आठ माह की गर्भवती पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के महज छह घंटे के भीतर आरोपी पति सागर मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, छह सितंबर को पंगुरा गांव स्थित कोटामाटी जंगल में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की पहचान अड़की थाना क्षेत्र के बारूहातु निवासी सिनिता सारुकद (19) के रूप में की। महिला आठ माह की गर्भवती थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी:मामले में मृतका के भाई लोम्बा मुंडा के आवेदन पर मुरहू थाना में कांड संख्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.