पटना, मार्च 9 -- आयुष पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के तहत राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल में सुप्रजा (अच्छे संतान) कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को पूर्व लोहानीपुर स्थित आंबेडकर पार्क से सटे निशा मंदिर में किया गया। राज्य आयुष समिति के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के अधीक्षक ने किया। कार्यक्रम में गर्भवती व जन्मजात बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया गया। नोडल पदाधिकारी डॉ. श्वेता रंजन ने गर्भवतियों को स्वस्थ शिशु के जन्म देने संबंधी आहार, विहार, योगा व प्राणायाम के संबंध में जानकारी दी। डॉ. आनंद कुमार ने जन्म से 2 वर्ष तक के शिशुओं के स्वस्थ रहने के लिए मातृ स्तनपान के महत्व व बच्चों के उचित देखभाल के बारे में बताया। मौके पर डॉ. आभा गौतम, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. एसके त्रिवेदी, प्रो. डॉ. अरविंद चौरसिया आदि रहे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.