बलरामपुर, जून 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहरा बाजार/सादुल्लानगर में पहुंची गर्भवती को समुचित इलाज नहीं मिल पाया। बेरहम चिकित्सकों ने इसी स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात आयुष चिकित्सक के निजी चिकित्सालय में उसे रेफर कर दिया। कोई इंट्री नहीं की। हालत बिगड़ने पर गर्भवती की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने एचएफ हेल्थ केयर हास्पिटल सादुल्लानगर के सामने जमकर हंगामा काटा। दरअसल एचएफ हेल्थ केयर हास्पिटल पिछले कई महीने से बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा है। सीएमओ के निर्देश पर अब जांच कराई जा रही है। इस अस्पताल को सील करने की तैयारी की जा रही है। मामला सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के एक गर्भवती महिला से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि ममता देवी पत्नी अनिल कुमार जो नौ महीने की गर्भवती थी, उसके शरीर में अत्यधिक सूजन आ गई ...