महोबा, अप्रैल 7 -- महोबा, संवाददाता। गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपित पति सहित देवर, सास सहित चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कबरई के किदवई नगर निवासी गौसी ने कबरई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति इमरान उसके साथ मारपीट करता है। गर्भवती होने के बाद भी जबरन खेत कटवाने के साथ मारपीट की जाती है। सोमवार को पति ने सास, देवर के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई है। उसे समय से भोजन नहीं दिया जाता और उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित पति इमरान, देवर इरफान, सास साबरा और ससुर सूबेदार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।गर्भवती को भूखा रख की जा रही मारपीटसास ससुर और देवर भी कर रहे मारपीट

हिंदी हिन्...