गर्भवती को पीटने, धमकाने में आठ पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के भैंसाना गांव निवासी मंजू देवी पत्नी अजय कुमार ने न्यायालय में वाद दायर किया। बताया कि 23 नवंबर 2025 को तीन बजे दिन में उसकी बांस बल्ली को गांव के ही कुछ लोग उखाड़ कर फेंकने लगे। विरोध करने पर गालियां देते हुए मारा पीटा। घटना के समय वह गर्भवती थी उसे जमीन पर गिराकर आरोपियों ने मारापीटा। बचाने आए उसके पति और देवर के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस को मामले की नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आदर्श सरोज, अश्वनी, अखिलेश,हीरालाल, अनुराधा, मधु देवी, हीरालाल सरोज को नामजद करते हुए ड्राइवर और मजदूर के खिलाफ अज्ञात में केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.