पीलीभीत, मई 12 -- पीलीभीत। आयुष्मान आरोग्य मेले में एक गर्भवती महिला को एक्सपायर डेट की दवा दिए जाने का मामला सामने आया है। दवा खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने शिकायत की। जांच में पता चला कि महिला को दी गई आयरन की गोलियों की मियाद करीब एक माह पहले ही समाप्त हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- कचरे में दवा मिलने के मामले में कर्मियों को शो-कॉजमामले की गंभीरता मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने संबंधित अर्बन पीएचसी स्टाफ को चेतावनी नोटिस जारी किया है। शहर के मोहल्ला देशनगर के रहने वाले राहुल अपनी पत्नी पिंकी को आठ मई को लेकर आयुष्मान आरोग्य मेले मोहल्ला नखासा लेकर गए थे। पिंकी गर्भवती महिला थी। जांच के बाद वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे आयरन की दवा उपलब्ध कराई। दवा का सेवन करने के कुछ समय बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ने...