बदायूं, अप्रैल 30 -- कादरचौक इलाके के गांव ललसी नगला निवासी प्रसूता के सीने पर बैठकर प्रसव कराते समय नवजात की मौत के मामले की जांच करने टीम गांव पहुंची। टीम ने प्रसूता व घटना के समय नर्सिंग होम में मौजूद मौजूद परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने कहा, टीम आई, जो बताया, वह नहीं लिखा, अपने मन से बयान लिखकर ले गये। विदित हो, कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ललसी नगला के रहने वाले छोटेलाल पुत्र रामखिलाड़ी ने बताया कि पत्नी कृष्णा को प्रसव पीड़ा होने पर उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी कादरचौक पर रविवार सुबह सात बजे भर्ती कराया था। सीएचसी पर तैनात एएनएम शशिलता और दाई बबीता ने एमओआईसी से बात करके उनकी बहन राधिका के नर्सिंग होम भेज दिया। आरोप है, जहां डरा धमकाकर 15 हजार रुपये जमा करा लिए। कहा, जच्चा बच्चा दोनों की जिम्मेदारी हमारी है। परिजनों का आरोप है कि अस...