मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज मोहल्ला स्थित खजांची चौक मोहल्ले में मंगलवार को गर्भवती 24 वर्षीय सुकन्या पत्नी दीपक मोदनवाल की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। मृतका सात माह की गर्भवती थी। 29 अप्रैल 2025 को शादी हुई थी। मृतका का मायका नकहरा में है। परिजनों ने बताया कि बीते एक सप्ताह से उसे चक्कर आ रहा था। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर बेटी के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि एक महिला की सीढ़ी से गिरकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.