लखनऊ, मई 25 -- मलिहाबाद में रविवार देर रात संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने मारपीट कर उसका गला दबा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया। तिलसुवा गांव निवासी जोगेन्द्र यादव ने बताया कि बेटी रूपांशी (20) की शादी 18 अप्रैल 2025 को मधवापुर गांव निवासी सुधीर यादव से की थी। बताया कि शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहा। आरोप है कि इसके बाद पति और ससुरालीजन कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वह लोग बेटी को प्रताड़ित करने लगे। सुधीर कुछ दिनों पहले रूपांशी को मायके में छोड़ गया। कहा कि जबतक कार नहीं मिलेंगी तबतक वह मायके में रहेगी। र...