गर्भवती की मौत मामले में पति, सास और ससुर गिरफ्तार
मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- मिर्जापुर, संवाददाता । संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत मामले में अहरौरा पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के हसनपुर कम्हरिया गांव की 20 वर्षीय बबिता की शादी अप्रैल 2026 में अहरौरा के डकही गांव निवासी अजय बिंद से हुई थी। वह चार माह की गर्भवती थी। दो दिन पूर्व घर में पंखे के हुक में साड़ी के सहारे फंदे पर बबिता लटकता शव मिला था। मृतका के पिता नारद बिंद ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। चार माह की गर्भवती थी। 21 अगस्त को वह मायके से ससुराल गई थी। बेटी की उसके ससुराल वालों ने दहेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.