मिर्जापुर, अगस्त 31 -- अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के डकही गांव संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत मामले में पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। गर्भवती का शव घर में फंदे पर लटकता मिला था। क्षेत्र के डकही गांव में शनिवार को गर्भवती 20 वर्षीय बबिता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलकर मौत हो गई थी। मृतका के पिता चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के हसनपुर कम्हरिया गांव निवासी नारद बिंद ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाया। तहरीर पर पुलिस देर रात मृतका के पति, सास, ससुर, देवर, ननद समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी आपरेशन मोहमद फहीम ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने ...