गर्भवती की मौत की जांच करेगी डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम
बलिया, मार्च 2 -- बलिया, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में शनिवार को हुई गर्भवती महिला की मौत की जांच के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम गठित की है। सोमवार को मृतका के परिजनों ने अस्पताल में सीएमएस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया तथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग किया। सहतवार थाना क्षेत्र के हसनपुर (बिसौली) निवासी पप्पू गोंड की पत्नी नेहा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। महिला के देवर बबलू का आरोप है कि नेहा करीब दो घंटे तक दर्द से तड़पती रही, लेकिन उसका इलाज करने के लिए अस्पताल की कोई डॉक्टर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि हालत खराब होने पर जब हम लोग दूसरी जगह ले जाने लगे तो स्टाफ नर्सों ने रोक दिया। उनका आरोप है कि इलाज के अभाव में कुछ देर बाद ही नेहा ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने हंगामा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.