गाज़ियाबाद, मई 1 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। भीषण गर्मी से बचाव के लिए गर्भवती महिलाओं और तीमारदारों को राहत के लिए जल्द ही महिला अस्पताल में स्थायी टीनशेड लगाई जाएगी। इसके लिए ब्लड सैंपल कलेक्शन काउंटर और ओपीडी के बाहर स्थायी टीनशेड के लिए नपाई का कार्य पूरा हो गया है। महिला अस्पताल में रोजाना 500 से 600 महिलाएं उपचार के लिए आती हैं। इनमें बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं जांच और परामर्श के लिए पहुंचती हैं। वर्तमान में पर्याप्त छाया की व्यवस्था न होने के कारण मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को घंटों धूप में खड़ा रहना पड़ता है। खासकर दोपहर के समय यह स्थिति और भी परेशानी भरी हो जाती है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पूरे परिसर का सर्वे कराया। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ओपीडी और ब्लड सैंपल कलेक्शन केंद्र के बाहर स्थायी टीनश...