अंबेडकर नगर, अगस्त 17 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी बाजार के अकबरपुर रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही से हुई महिला की मौत मामले में डीएम के निर्देश पर बसखारी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य गंभीर आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत मठिया महमदपुर निवासी सुमन यादव (30) पत्नी पंकज कुछ माह की गर्भवती थी। गर्भस्थ शिशु के आंतरिक समस्या के चलते बीते चार जुलाई को सुमन के परिजन बसखारी स्थित अकबरपुर रोड पर संचालित जय इंद्रा हॉस्पिटल में गर्भपात कराने के लिए भर्ती करवाया था। गर्भपात के दौरान चिकित्सकों की लापरवाही से सुमन को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। इस पर चिकित्सक ने उन्हे रेफर कर दिया था। यह भी पढ़ें- Balrampur News: अवै...