प्रयागराज, मार्च 7 -- गर्भपात के करीब 25 दिन बाद आखिरकार युवती ने भी दम तोड़ दिया। एसआरएन अस्पताल में भर्ती 20 वर्षीय युवती की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी प्रेमी और झोलाछाप डॉक्टर पहले ही जेल जा चुके हैं। जबकि एक तथाकथित डॉक्टर फरार चल रहा है। पुलिस इस मामले में 105 बीएनएस की धारा बढ़ाकर वांछित डॉक्टर की तलाश में जुटी है। फाफामऊ क्षेत्र की एक युवती गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि 10 फरवरी को उसका प्रेमी रविराज गर्भपात कराने के लिए उसे सोरांव क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया था। होलागढ़ के बारादरी बाजार स्थित क्लीनिक में तथाकथित डॉक्टर सत्येंद्र पटेल और डॉक्टर राहुल ने गर्भपात के लिए गलत दवा दी। युवती की हालत बिगड़ने पर सोरांव और फिर एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचा और उसे छोड़कर फरार हो गया। युवती को अस्पताल के आईसीयू में भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.