अलीगढ़, जून 29 -- गंगीरी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव मिर्गोला निवासी महिला की गर्भपात के बाद हालत बिगड़ गई। छर्रा से उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और झोलाझाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की जानकारी होते ही कस्बे में झोलाछाप व मेडिकल स्टोर संचालक अपने-अपने दुकानों के शटर बंद कर फरार हो गए। इसको लेकर आरोपी झोलाछाप के क्लीनिक पर नोटिस चस्पा किया गया है। गांव मिर्गोला निवासी ओमप्रकाश की तीन बेटियां और एक बेटा है। यह भी पढ़ें- गर्भपात के बाद महिला की बिगड़ी तबियत, मेडिकल कॉलेज में मौत परिजनों के मुताबिक ओमप्रकाश की 40 वर्षीय कुशमा देवी का करीब दो माह का गर्भपात हुआ था। आरोप है ...