नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में गर्भाशय की गंभीर बीमारी से पीड़ित महिलाओं में डॉक्टरों ने गर्भनाल से प्राप्त स्टेम सेल के माध्यम से उपचार करने में सफलता पाई है। गर्भधारण करने में अक्षम इन महिलाओं ने इस थेरेपी के बाद दो स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। सर गंगाराम अस्पताल में की गई इस थेरेपी को लेकर डॉक्टरों का दावा है कि इसे भारत में पहली बार सफलतापूर्वक किया गया है। चिकित्सा क्षेत्र की यह उपलब्धि उन महिलाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आई है जो बांझपन के सबसे जटिल कारणों से जूझ रही हैं।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह शोध अस्पताल के सेंटर ऑफ आईवीएफ एंड ह्यूमन रिप्रोडक्शन और बायोटेक्नोलॉजी एवं रिसर्च विभाग ने मिलकर किया है। यह अस्पताल की रिसर्च सेल के अंतर्गत पंजीकृत चल रहे एक क्लिनिकल ट्रायल का हिस्सा है और इसे संस्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.