रांची, सितम्बर 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए गर्भधारण से पहले स्वास्थ्य देखभाल को स्वास्थ्य व्यवस्था का हिस्सा बनाने पर बुधवार को राज्यस्तरीय परामर्श बैठक हुई। चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (सीआईएनआई) और झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में हुई बैठक में स्वास्थ्य विशेषज्ञों, चिकित्सकों, सरकारी अधिकारियों, नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि गर्भावस्था और प्रसव से जुड़े कई जोखिम गर्भधारण से काफी पहले शुरू हो जाते हैं। झारखंड में करीब 29.2 प्रतिशत महिलाएं कम वजन की हैं, जबकि 16.9 प्रतिशत महिलाएं अधिक वजन की हैं। 20 से 24 वर्ष की करीब 28 प्रतिशत महिलाओं का विवाह ...