वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मैन आफ द मैच सोनू के नाबाद शतकीय प्रहार (133 रन 59 गेंद, 2 छक्का, 23 चौके) की मदद से हृदय प्रकाश एकादश ने गर्दे एकादश को 152 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को फाइनल में हृदय प्रकाश एकादश का सामना पराड़कर एकादश से होगा। काशी पत्रकार संघ की ओर से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब की ओर से आयोजित 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट में मंगलवार को सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मैदान पर सुबह टॉस जीतकर पहले खेलते हुए हृदय प्रकाश एकादश ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 242 रन बनाए। सोनू ने नाबाद 133 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अमित मिश्रा ने चार चौके की मदद से 31, इरफान ने 6 चौके की मदद से 43 रनों का योगदान दिया। आशीष शुक्ला, पंकज चौबे और वरुण उपाध्याय ने एक-एक विकेट चटकाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.