कौशाम्बी, मार्च 1 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में वर्षों से आयोजित होते आ रहे पारंपरिक गर्दभ मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम व सीओ ने रविवार को बैठक की। मेले में दूसरे राज्यों व जिलों से लोग अपने गर्दभ व घोड़े लेकर आते हैं। इनकी बाकायदा बोली भी लगती है। मेले में शांति बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने सुरक्षा व्ययवस्था का खाका खींचा। गर्दभ मेला 11 मार्च से शुरू होगा। मेला कमेटी को लेकर विवाद चल रहा है। कमेटी दो धड़ों में बंटी है। पिछले इसको लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी। दोनों गुटों ने अधिकारियों से गर्दभ मेला लगाने की परमिशन भी मांगी है। एक पक्ष न्यायालय भी पहुंच चुका है। रविवार को मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम योगेश कुमार गौड़ व सीओ संतोष कुमार सिंह ने गर्दभ मेला की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही संशकुल मेला संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्...