बरेली, जून 28 -- भमोरा। थानाक्षेत्र के गांव खेड़ा के युवक की इलाज के दौरान हुई मौत को लेकर हुई पंचायत में दोनों पक्षों की ओर से आरोपी युवक से पचास हजार रुपए का जुर्माना वसूल कर समझौता करा दिया। 17 दिन पहले खेड़ा मढ़ी पर मौजूद भमोरा के एक युवक ने खेड़ा के पुरुषोत्तम साहू की अचानक मजाक में गर्दन मरोड़ दी थी, जिससे पुरुषोत्तम साहू की हालत खराब हो गई, जिस पर मढ़ी पर मौजूद बाबा सहित अन्य लोगों ने भमोरा के युवक को डांट फटकार की तो उसने पुरुषोत्तम का इलाज कराने का वायदा किया। पुरुषोत्तम की इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- युवक की मजाक में मरोड़ी गर्दन, इलाज के दौरान मौत घर वाले उसका शव लेकर गांव आये आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी करने लगे। आरोपी युवक ने पुरुषोत्तम के घर वालों के सामने अपनी गलती मानते हुए क्षमा करने की मा...