कानपुर, अक्टूबर 4 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की नियुक्ति में नियमों की अनदेखी की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 21 सितंबर को प्रकाशित की तो राज्यमंत्री व डीएम ने इसको गंभीरता से लेकर जांच के निर्देश दिए। जांच शुरू होने पर गर्दन फंसती देख अधिकारियों ने चयनित लोगों से इस्तीफे मांग लिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस्तीफा दिए जाने की रिपोर्ट डीएम को भेजी है। कानपुर देहात जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के खाली पदों पर नियुक्ति को लेकर गत 27 नवम्बर 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद रसूलाबाद ब्लॉक में तैनात अधिकारियों ने फर्जीवाड़ा करना शुरू कर दिया। मानपुर गजान गांव में किरन पत्नी सतीश सिंह की नियुक्त सहायिका के पद पर कर दी जबकि किरन का विवाह आठ साल पहले रहीम नगर रसूलाबाद में हो चुका है। इसी प...