पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जीएमसीएच पूर्णिया के शल्य चिकित्सा विभाग द्वारा एक और जटिल एवं सराहनीय ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है। गुरुदेव मुखिया (60 वर्ष) पिछले लगभग 8 वर्षों से गर्दन के दाहिने तरफ लगभग 3 से 4 किलोग्राम वजन के अत्यंत बड़े ट्यूमर से पीड़ित थे। जिसके कारण उन्हें लंबे समय से गंभीर शारीरिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। डॉ. विकास कुमार (विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी एनेस्थीसिया) ने उन्हें एक होटल में खाना खाते हुए देखा। उन्होंने देखा कि बड़े से ट्यूमर की वजह से वह काफी लाचार महसूस कर रहे थे। मानवीय संवेदना के आधार पर 16 अप्रैल को शल्य चिकित्सा विभाग में जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया। अस्पताल में मरीज का सभी आवश्यक जांच पूर्णतः नि:शुल्क कराया गया तथा 17 अप्रैल को सफलतापूर्व...