नई दिल्ली, मार्च 5 -- भारत में तेजी से बढ़ रहा मोटापा अब केवल जीवनशैली से जुड़ी समस्या नहीं रह गया है, बल्कि यह एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। आमतौर पर मोटापे की चर्चा मधुमेह, हृदय रोग या जोड़ों के दर्द से जोड़कर की जाती है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसके शुरुआती संकेत कई बार त्वचा पर दिखाई देने लगते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जयपुर के एंडोक्रिनोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मनोज खंडेलवाल के अनुसार, शरीर का सबसे बड़ा अंग यानी त्वचा कई बार शरीर के अंदर चल रहे मेटाबॉलिक बदलावों का पहला संकेत देती है। यदि इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सकता है।आंकड़े बता रहे समस्या की गंभीरता राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5, 2019-21) के अनुसार भारत में 15 से 49 वर्ष ...